इंटरनेट डेस्क |कोई भी इंसान शुरू से बड़ा नहीं होता उसे एक एक सीढ़ी चढ़नी होती है। ऐसा ही कुछ हुआ है गायक-संगीतकार नेहा कक्कड़ के साथ। साल 2006 में शो नेहा ने अपने करियर की शुरुआत 'इंडियन आइडल 2' से कंटेस्टेंट के तौर पर की थी। आज वो शो की जज है। इसके बाद वे ‘सा रे गा मा पा लिट्ल चैंप्स’ में जज भी बनीं।संगीतकार विशाल ददलानी ने अपनी 'इंडियन आइडल' की को-जज नेहा कक्कड़ की तफ़ीफ़ करते हुए कहा कि वह गायन आधारित शो की पूर्व प्रतियोगी से इतने प्रभावित हैं कि उनसे सुझाव लेना चाहते हैं। सफल गायिका नेहा ने साल 2006 में शो पूरा किया था। ददलानी ने कहा, "नेहा की कहानी अद्भुत है। वह उसी शो की निर्णायक बनी हैं, जिसकी प्रतियोगी बनी थीं, यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।"आपको बता दें, साल 2008 में नेहा कक्कड़ ने अपनी पहली एल्बम ‘नेहा- द रॉक स्टार’ पेश की थी। लेकिन हनी सिंह के साथ उनकी जोड़ी जबरदस्त बैठी और उनके साथ कई सुपरहिट गाने दिए। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मो में 'सनी सनी', 'मनाली ट्रांस' और 'आओ राजा' जैसे गाने भी गा रखे हैं।वहीं आपको बता दे नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली का रिश्ता इन दिनों सुर्खियों में है। हालांकि, दोनों इस रिश्ते को महज दोस्ती का नाम देते हैं। नेहा कक्कड़ के नए म्यूजिक वीडियो 'ओ हमसफर (Oh Humsafar)' में वह हिमांश के साथ नजर आई हैं।

Related News