दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बेंगलुरु में अपनी शादी का पहला ग्रैंड रिसेप्शनपार्टी किया। पार्टी में उनके कुछ खास दोस्त और मेहमान वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए। अगर सजावट की बात करें तो गोल्डन और रेड का थीम था जिसको ध्यान में रख कर पूरा डेकोरेशन किया गया था। दीपिका और रणवीर अपने वेडिंग रिसेप्शन के दौरान शाही लुक में नजर आए।

पार्टी के दौरान दीपिका ने थीम के अनुसार ऑउटफिट वियर किया। पार्टी में दीपिका ने सब्यसाची की गोल्डन साड़ी पहन रखी थी जो साड़ी उनकी मा ने उन्हें गिफ्ट किया है। जबकि रणवीर सिंह डिजायनर शेरवानी में नजर आए।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने रिसेप्शन के दौरान फिल्मी अंदाज में एंट्री मारी। जैसा कि आपको याद होगा कि दीपिका और रणवीर की शादी में 90 के दशक के गाने बजाए गए थे, वैसे ही यहां रिसेप्शन में भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने गाने पर एंट्री ली। जिसका नाम 'लेम्बोर्गिनी' था।

Related News