बॉलीवुड में सिर्फ देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ही नहीं जिन्होंने अमेरिकन सिंगर निक जोनास से शादी की हैं। इनके अलावा भी बहुत एक्ट्रेस है जिन्होंने विदेशी पुरुष से शादी की है। प्रि प्रियंका और निक की मुलाकात 2017 में हुई थी, इसके बाद दोनो ने एक दिसंबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज के बाद 2 दिसंबर को भारतीय रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली।

माधुरी दीक्षित: प्रियंका चोपड़ा के अलावा बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित का नाम यूं तो संजय दत्त के साथ जोड़ा गया लेकिन उन्होंने विदेश में रहने वाले भारतीय मूल के डॉक्टर श्रीराम माधव नेने से शादी की।

प्रीति जिंटा: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने अपने जीवनसाथी के रुप में एक विदेशी को चुना। अमेरिका के इंवेस्टमेंट बैंकर जीन गुडइनफ के साथ कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद वर्ष 2016 में प्रीति ने उनके साथ लॉस एंजिल्स में भारतीय रीति-रिवाज के अनुसार शादी की थी।

से‍लिना जेटली: बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री सेलिना 2011 में बिजनेसमैन पीटर हॉग से शादी की। दुबई में सेलिना पहली बार पीटर से मिली थीं। इस मुलाकात के बाद पीटर हॉग सेलिना के परिवार से मिलने के लिए इंडिया आए थे और इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

Related News