फिल्म 'नो एंट्री' को तो आप लोगों ने देखा ही होगा। इस फिल्म में सलमान खान मस्त कॉमेडी रोल में नजर आए थें। अब सुनने में आ रहा हैं कि 16 साल बाद इस फिल्म के सीक्वल बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार भी सलमान खान ही लीड रोल में धमाल मचाते देखे जाएंगे। वहीं, फैंस का मानना है कि सलमान खान की ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।2005 में आई फिल्म 'नो एंट्री' के बाद अब उसका सीक्वल बन रहा है। नो एंट्री के सीक्वल बनने की बात सुनकर डायरेक्टर अनीस बाज्मी मना कर चुके हैं। इसका मतलब यह नहीं हैं कि इसका दूसरा पार्ट नहीं बन रहा है। सूत्रों के द्वारा यह भी पता लग रहा है कि इसके डायरेक्टर बोनी कपूर हैं। सलमान खान भी इसकी तैयारी में लगे हुए हैं। इस फिल्म को कौन बनाएगा, स्टारकास्ट क्या होगी इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

यह फिल्म तो बॉक्स आफिस पर सुपरहिट हुई थी। इसमें अनिल कपूर, फरदीन खान, लारा दत्ता, सेलिना जेटली, ईशा देओल और बिपाशा बसु के साथ बोमन ईरानी भी थे। सलमान खान का फिल्म में काफी छोटा रोल था। वो मुश्किल से मूवी की शुरुआत में 40-45 मिनट नजर आते हैं। इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया था। फिल्म सुपरहिट भी हुई थी।इन दिनों सलमान खान वैसे भी बहुत व्यस्त चल रहे हैं। सोशल मीडिया पर कोई अपडेट भी नहीं हैं क्योंकि सलमान खान कैटरीना कैफ के साथ 'टाइगर 3' (Tiger 3) कि शूटिंग में लगे हुए हैं। अभी वो 'बिग बॉस ओटीटी' भी शूट करते हुए नजर आएंगे। साथ ही में 'किक 2' में पूजा हेगड़े के साथ भी धमाल मचाएंगे जिसका निर्माण सूरज बड़जात्या कर रहे हैं।

Related News