ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार को 58 साल की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार को ही राजीव कपूर का अंतिम संस्‍कार भी हुआ, ज‍िसमें पूरा कपूर खानदान एक साथ खड़ा नजर आया। लेकिन अब नीतू कपूर ने बताया कि उनकी चौथे की बैठक नहीं होगी।

नीतू कपूर ने इस बात की जानकारी पोस्ट के जरिए दी। नीतू स‍िंह ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट शेयर करते हुए ल‍िखा, 'वर्तमान पेनडेम‍िक हालातों को देखते हुए सुरक्षा की दृष्‍टि से स्‍वर्गीय श्री राजीव कपूर के लिए चौथा नहीं करने का फैसला ल‍िया गया है। ईश्‍वर उनकी आत्‍मा को शांति दे। पूरा कपूर परिवार इस दुख में आपके दुख का हिस्‍सा बना हुआ है।'

राजीव कपूर को चेंबूर के इलेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांसें ली। जब उन्हें अटैक आया तब रणधीर कपूर उनके साथ थे और वे ही उन्हें अस्पताल ले कर गए थे।

राजीव कपूर से नौ महीने पहले ही ऋषि कपूर का भी न‍िधन हुआ है। वह कैंसर से जूझ रहे थे और मुंबई के अस्‍पताल में उन्‍होंने अंतिम सांस ली थी।

Related News