देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी को आज के समय में कौन नहीं जनता होगा। हर कोई उनके और उनके परिवार के बारे में बहुत अच्छे से जनता होगा। वहीं आज हम आपको उनकी वाइफ नीता अंबानी के बारे में बताने जा रहे है। नीता अंबानी अक्सर लाइम लाइट में रहती है। फिर चाहे वह बिजनेस हो या फिर उनका फैशन वह हमेशा लोगों की सुर्खियां बटोरती रहती है।

आपको बता दे, फैशन से जुड़ी डिजाइनर चीजें नीता अंबानी की वॉर्डरोब में हमेशा ही नजर आती हैं। दरअसल, नीता अंबानी के शौक इतने महंगे हैं कि उनके बारे में आम इंसान सोच भी नहीं सकता।

नीता अंबानी को महंगी साड़ियां पहनने का बहुत शौक है। वह एक से बढ़कर एक महंगी और डिज़ाइनर साड़ियां पहनती है।

नीता अंबानी द्वारा एक इंटरव्यू में बताया गया था कि वह जिस कप में चाय पीती है वह जापान के सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड नोरिटेक के हैं। दरअसल, ये नोरिटेक क्रॉकरी का सेट 50 पीस में आती है। इस कप की सबसे खास बात ये है कि इसमें सोने की बॉर्डर बनी हुई है। इस कप की कीमत जान आप हैरान रह जाएंगे। आपको बता दे, इसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपए है। जी हां नीता अंबानी जिस कप में चाय पीती है उस एक कप की कीमत हुई 3 लाख रुपए।


जैसा की आप सभी ने देखा नीता अंबानी की लाइफस्टाइल बेहद ही अलग और सबसे महंगी है। उनके पास हर चीज़ महंगी से महंगी मौजूद है। उनके हैंड बैग की बात करें तो उनके पास दुनिया का सबसे महंगा हैंड बैग है। नीता अंबानी के हाथ में एक बैग भी नजर आ रहा है जो कि अब तक का सबसे महंगा बैग है। इसकी कीमत 2.6 करोड़ है। इस बैग में 240 हीरे जड़े है। इस बैग का हैंडल 18 कैरेट गोल्‍ड का बना हुआ था।

Related News