इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी गितनी दिग्गज अभिनेताओं में होती है। वह इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘ऊंचाई’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

आज हम आपको अनुपम खेर की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। खबरों के अनुसार, अनुपम खेर की कुल संपत्ति करीब 405 करोड़ रुपए है।

बॉलीवुड के इस स्टार अभिनेता की वार्षिक आय लगभग 30 करोड़ रुपए है। अनुपम खेर एक फिल्म के लिए ही 3 से लेकर 5 करोड़ रुपए की फीस वसूल करते हैं। उनके पास मुंबई के जुहू और अंधेरी में आलीशन घर हैं।

जिनकी कीमतें करोड़ों रुपए में हैं। अनुपम खेर के पास कई महंगी गाडिय़ा हैं, जिनमें बीएमडब्ल्यू, स्कॉर्पियो सहित कई लग्जरी गाडिय़ां शामिल हैं।

Related News