इंटरनेट डेस्क| बी-टाउन में बायोपिक्स का मौसम सा चल रहा है। इन दिनों बॉलीवुड में बनने वाली बहुत सी फिल्में किसी ने किसी के जीवन पर आधारित है और बॉलीवुड के स्टार्स भी बायोपिक में किरदार को निभाने के लिए अपने आप आगे आते है। अभी हाल ही में अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर बनी फिल्म संजू बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस बायोपिक के बाद इस साल बहुत सारी बायोपिक रिलीज होने वाली है।

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर के जीवन पर फिल्म बन चुकी है जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया गया। दो क्रिकेटरों महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर पर फिल्म बनने के बाद भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज पर फिल्म बनने जा रही है। हालांकि फिल्म के लिए रिसर्च और स्क्रिप्टिंग का काम चल रहा है।

खबरों की माने तो मिताली ने अपनी बायोपिक के लिए लीड रोल में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम लिया और उन्हें अपनी पहली पसंद बताया। एक रिपोर्टर ने जब मिताली से बायोपिक में उनके किरदार के लिए किसी अभिनेत्री को चुनने के लिए बोला तो उन्होंने प्रियंका चोपड़ा का नाम लिया।

भारत की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली से एक इंटरव्यू में अभिनेत्री का नाम बताने के लिए भी कहा तो उन्होंने कहा " मुझे लगता है कि मेरी बायोपिक के लिए प्रियंका चोपड़ा एक महान विकल्प होंगी। "

मिताली ने कहा "हमारा व्यक्तित्व बहुत मेल खाता हैं। हालांकि मैं ज्यादा फिल्में नहीं देखती हूं। " यदि प्रियंका वास्तव में मिथाली की भूमिका निभाने के लिए सहमत होती है तो यह उनके कैरियर की दूसरी खेल बायोपिक होगी। इससे पहले उन्होंने ऐस बॉक्सर मैरी कॉम पर बायोपिक में काम किया था।

मिताली राज की बायोपिक की शूटिंग 2019 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है। इस बीच प्रियंका चोपड़ा वर्तमान में अली अब्बास जफर की भारत से बॉलीवुड में दो साल बाद नजर आएंगी। जिसमें सलमान खान और दिशा पटानी भी हैं।

Related News