Gala 2019 में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने दूसरे साल भी बॉलीवुड का प्रतिनिधित्व किया। प्रियंका ने बीते साल राल्फ लॉरेन का 10 फीट लंबे ट्रेल वाला गाउन पहना जिसके बाद तो प्रियंका ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस साल वह सिल्वर डायोर गाउन में नजर आईं। लुक कंप्लीट करने के लिए उन्होंने डार्क वाइन कलर की लिपस्टिक लगाई|

'मेट गाला' इवेंट से ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के प्यार की शुरुआत हुई थी बाद मे दोनों शादी के बंधन में बंध गये| एक बार फिर दोनों उसी इवेंट में पहुंचे हैं।इस बार दोनों इस इस इवेंट में गेस्ट बनकर नहीं पहुंचे थे , बल्कि इसे होस्ट कर रहे थे।

इवेंट की शान बढाने में प्रियंका और दीपिका ने कोई कसर नही छोड़ी| दोनों ने सबके साथ खूब जमकर डांस किया | दोनों ही अपनी जगह बहुत खुबसूरत लग रही थी|

PC का लुक इस बार भी काफी चर्चा में रहा। निक ने वाइट टक्सीडो और उसके साथ डायमंड अक्सेसरीज और स्पार्कलिंग शूज पहने थे। वहीं दीपिका पिंक गाउन में बार्बी डॉल नजर आ रही थीं। इवेंट के आखिर में दीपिका और प्रियंका साथ में मस्ती करती दिखाई दीं। उन्होंने नताशा पूनावाला, अनाइता श्रॉफ अदजानिया, और हुमा अबेदीन के साथ पोज भी दिए।

Related News