बॉलीवुड की रोजाना की चटपटी खबरों के लिए हमें फॉलो करें और नीचे दिए लाइक के बटन पर क्लिक करे। हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगे, कमेंट करके जरूर बताएं।

बॉलीवुड में आए दिन किसी के ब्रेकअप तो किसी के रिलेशनशीप की खबरें आती रहती है। ऐसे में बॉलीवुड के कुछ सेलिब्रिटीज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है। बॉलीवुड की मुन्नी यानि मालिका अरोड़ा भी अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है।

मालिका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को कई मौको पर साथ में देखा गया है जिसके बाद से हर कोई उनके रिलेशन के बारे में बात कर रहा है। ऐसे में खबरें आ रही है कि मालिका अरोड़ा, अर्जून कपूर के साथ अपने रिलेशन को पब्लिक कर सकती है। अभी हाल ही में दोनों को एक प्रॉगाम में हाथों में हाथ डाले देखा गया था।

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच क्या चल रहा है, ये अब किसी से छुपा नहीं है। दोनों के बीच नजदीकियां साफ दिखाई दे रही है। मलाइका और अर्जून अक्सर साथ दिखाई देते हैं। इस साल की शुरुआत में दोनों को लक्मे फैशन वीक में एक साथ देखा गया था।

18 साल के विवाह के बाद मलाका और अरबाज खान का 2017 में तलाक हो गया था। उसके बाद अरबाज़ को अक्सर प्रेमिका जॉर्जिया एंड्रियन के साथ देखा गया है और खबरों की माने तो जल्दी ही अगले साल शादी करने वाले है।

Related News