हर साल नवरात्रि का पर्व धूम-धाम से मनाया जाता है। इस पर्व पर माँ दुर्गा के नौ रूपों का पूजन नौ दिनों तक किया जाता है। नवरात्रि के बाद दसवाँ दिन होता है जिसे दशहरा कहा जाता है। नवरात्रि एक साल में चार बार आती है। इनमे साल के प्रथम महीने अर्थात चैत्र में प्रथम नवरात्रि मनाई जाती है। चौथे माह आषाढ़ में दूसरी नवरात्रि मनाई जाती है। उसके बाद अश्विन मास में तीसरी और प्रमुख नवरात्रि मनाते हैं। ठीक इसी प्रकार वर्ष के ग्यारहवें महीने अर्थात माघ में चौथी नवरात्रि मनाई जाती है। आश्विन मास की नवरात्रि को सबसे मुख्य माना जाता है। नवरात्रि के दौरान देवी उपासना पूरी श्रद्धा-भक्ति के साथ करना चाहिए। इस दौरान तन व मन से माँ का पूजन करने से सभी मनोकामना पूरी हो जाती है। इसके अलावा इस दौरान पूजन से इंसान निरोगी होकर दीर्घ आयु और सुख प्राप्त करता है।

इस दौरान लोग गरबा और डांडिया खेलते हैं, साथ ही पंडालों में भी जाते हैं। इतना ही नहीं गाने से इस पर्व का उत्साह और भी बढ़ जाता है और गाने भी कुछ ऐसे होते हैं कि मदहोश कर देते हैं. अब आज हम आपके लिए लाए हैं बॉलीवुड के बेहतरीन गरबा गाने जिनकी धड़कन आपके दिल को रोशन कर देगी। बॉलीवुड किसी भी त्योहार को मनाने में सबसे आगे रहता है।



वास्तव में, बॉलीवुड फिल्मों ने हमें न केवल हर त्योहार के लिए एक से अधिक गाने दिए हैं, बल्कि हमें आउटफिट और डांस मूव्स के बारे में भी प्रेरित किया है। कोरोना के चलते पिछले दो साल से गरबा और डांडिया पर बैन लगा हुआ है, लेकिन इन गानों का मजा घर के अंदर लिया जा सकता है. आप इन गानों को घर पर सुन सकते हैं और अपनी गली में जोर-जोर से बजा सकते हैं। यह आपको खुश करने के साथ-साथ स्ट्रीट वेंडर्स को भी खुश करेगा। तो आइए जानते हैं इन गानों की लिस्ट।

Related News