एंटरटेनमेंट डेस्क। दोस्तों पूरी दुनिया में अलग अलग फिल्म इंडस्ट्रीज है जिनमें रोजाना कई फिल्में रिलीज की जाती है। दोस्तों आज कई लोग फिल्म निर्देशन में भी अपना कैरियर बनाने लगे हैं जिसका कारण आज दुनिया में कई ऐसे मशहूर निदेशक है जो दुनिया को बड़ी बड़ी सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं। दोस्तों आज हम आपको दुनिया के सबसे कम उम्र के फिल्म निर्देशक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक भारतीय बच्चा है। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि दुनिया के सबसे कम उम्र के निर्देशक का नाम किशन श्रीकांत है, जिन्होंने साल 2006 में कन्नड़ फिल्म केयर ऑफ फुटपाथ का निर्देशन किया था। दोस्तों इस फिल्म में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ मुख्य किरदार में नजर आए थे।

Related News