बॉलीवुड की दुनिया में सोनम कपूर अपनी एक्टिंग और फैशन सेंस के कारण चर्चा में रहती हैं। आज सोनम अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सोनम का जन्म 9 जून 1985 को मुंबई में हुआ था और वो ऑल टाइम फेवरेट एक्टर अनिल कपूर की बेटी हैं।

सोनम ने ब्लैक फिल्म में संजय लीला भंसाली के असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने रणबीर कपूर के साथ सांवरिया फिल्म से एक्ट्रेस के रूप में काम कर के बॉलीवुड फिल्म में डेब्यू किया। आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।

सोनम का नेट वर्थ (2021) 13 मिलियन डॉलर है। caknowledge.com की रिपोर्ट के मुताबिक सोनम का नेट वर्थ इंडियन करेंसी में 95 करोड़ रुपए है। उनकी सालाना कमाई 6 करोड़ के आस पास है।

सोनम कपूर ने कुछ साल पहले मुंबई में एक आलिशान घर खरीदा था। इस प्रॉपर्टी की वर्त्तमान में कीमत 24.6 करोड़ रुपए के करीब है। वे कई अन्य प्रॉपर्टीज की भी मालकिन हैं। उनके कार कलेक्शन की बात करें तो सोनम के पास Mini Cooper, Mercedes Benz और Audi जैसी रॉयल और महँगी गाड़ियां भी मौजूद हैं।

Related News