दीपिका पादुकोण भारत में एक सुपरस्टार हैं, जिसका मतलब है कि पैसे और लग्जरी लाइफ के साथ उन्हें फैंस की भीड़, उनके साथ फोटो लेने के लिए आतुर लोगों आदि का भी सामना करना पड़ता होगा।

हालाकिं स्टारडम को देख कर हम भी उसी तरह की लाइफ की इच्छा रखते हैं लेकिन सेलेब्रिटीज का जीवन आसान नहीं होता है। उन्हें हमेशा अपने साथ एक बॉडीगार्ड रखना पड़ता है जो हमेशा उनके साथ रहे। इन बॉडीगार्ड्स का काम उन्हें भीड़ से बचाए रखना और उनकी सुरक्षा करना होता है।

दीपिका के बॉडीगार्ड का नाम जलाल है। जिन्हे दीपिका एक हाई अमाउंट पे करती है। सैलरी के तौर पर तो उन्हें मोटी राशि मिलती ही है साथ ही उन्हें ढेर सारी सुविधाएं भी मिलती है जिनके बारे में जानकार आपको हैरानी होगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार जलाल को सैलरी के तौर पर सालाना 80 लाख रुपए मिलते हैं जो कि काफी अधिक है। यानी उन्हें मासिक साढ़े 6 लाख से अधिक का वेतन प्राप्त होता है।

जलाल अब दीपिका के साथ कई वर्षों से है। कहा जाता है कि दीपिका का जलाल के साथ एक बहुत ही खास रिश्ता है, उन्हें वह अपना भाई मानती है। हर साल, वह उसे राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाती है और यहाँ तक कि दीपिका ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मशहूर कर दिया है!

अभिनेत्री से जुड़े एक सूत्र ने एक समाचार पोर्टल को बताया था, “उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अकाउंट हैं। दीपिका के फैन क्लब के मेंबर्स अब जलाल को भी फॉलो करते हैं।"


Related News