नीता अंबानी बेहद ही लग्जुरियस लाइफस्टाइल जीती है। उनके शौक के बारे में जान कर भी आप हैरान रह जाएंगे। नीता अंबानी अपने दिन की शुरुआत जापान के सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड नोरेटिक के कप में चाय पी कर करती है। इनमे सोने का बॉर्डर होता है और 50 पीस के सेट की कीमत डेढ़ करोड़ के आस पास है। यानी एक कप की कीमत हुई 3 लाख रुपए।

नीता के इस प्राइवेट जेट प्लेन को महल कहना गलत नहीं होगा, उसमे सभी सुविधाएं मौजूद है। इसमें टीवी से लेकर एंटरटेनमेंट एरिया, काउच, खाने के लिए किचन आदि सभी कुछ है। ये प्राइवेट जेट उन्हें मुकेश अंबानी ने गिफ्ट किया था।

नीता अंबानी के पास गार्सिया, पेड्रो, पेलमोड़ा, जिम्मी चू, मार्लिन ब्रांड के जूते और सैंडल हैं। इन सभी ब्रांडस के जूतों की शुरुआत ही लाखों रुपए से होती है। नीता अंबानी के बारे में कहा जाता है कि वह जूते कभी भी रिपीट नहीं होते हैं।

नीता अंबानी के पास लाखों रुपए की घड़ियां भी हैं। इनमे बुल्गारी, राडो, कार्टियर, केल्विन केलिन, गुची और फोसिल जैसे ब्रांड की घड़ियां शामिल हैं। इन ब्रांड्स के घड़ियों की कीमत डेढ़ से दो लाख रूपए से शुरू होती है।

नीता अंबानी को महंगी साड़ियों का भी खूब शौक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने बेटे की सगाई में उन्होंने जो साड़ी पहनी थी उसकी कीमत करीब 40 लाख रुपए थी।अंग्रेजी वेबसाइट मार्केटिंग माइंड के मुताबिक नीता अंबानी बेहद महंगे कस्टमाइज्ड लिप्सटिक यूज करती हैं। उनका लिप्सटिक कलेक्शन करीब 40 लाख का है।

Related News