केआरके हमेशा कॉन्ट्रोवर्सी से घिरे रहते हैं। वे अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। वर्तमान में वे सलमान खान के साथ अपने ताजा विवाद को लेकर चर्चा में हैं। केआरके कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और प्रोड्यूसर भी हैं। केआरके आखिरी बार मोहित सुरी की रोमांटिक फिल्म ‘एक विलेन’ में सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे। आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक केआरके का वर्सोवा में ऑफिस भी है। केआरके के अनुसार वे मुंबई में 21,000 स्क्वायर फीट हाउस में रहते हैं। केआरके गारमेंट्स का भी बिजनेस करते हैं और गल्फ कंट्री में एक्सपोर्ट करते हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक केआरके की नेट वर्थ लगभग 37 करोड़ रुपये है।

सलमान खान से लिया पंगा
केआरके ने सलमान खान की फिल्म का खराब रिव्यु किया था और कई पर्सनल कमेंट भी किए। इसके बाद सलमान ने केआरके के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है। मानहानि का केस होने के बाद केआरके के तेवर ढीले पड़ गए हैं। उसके बाद कई एक्टर सलमान खान के सपोर्ट में आए जिनमे सिंगर मीका सिंह भी एक है।

Related News