बॉलीवुड एक्टर और छोटे नवाब सैफ अली खान हमेशा ही फैंस के दिलों पर राज करते आए हैं और उन्होंने कई शानदार फ़िल्में दी है। आज सैफ अली खान अपना जन्मदिन मना रहे है। उनके जन्मदिन के मौके पर हम उनकी कुल संपत्ति के बारे में बात करने जा रहे हैं।

सैफ अली कुल नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सैफ की कुल नेटवर्थ 15 करोड़ डॉलर यानि करीब 1120 करोड़ के आस पास है। इसके अलावा उनकी संपत्ति में अब और भी इजाफा हो रहा है। लेकिन इनमे उन्हें मिली पुश्तैनी संपत्ति भी शामिल है। सैफ अली खान की खुद की वर्थ 282 करोड़ रुपये हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सैफ अली खान हर महीने 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करते हैं, जबकि उनकी सालाना कमाई 30 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

करोड़ों का पटौदी प्लेस
सैफ को विरासत में भी काफी संपत्ति मिली है जिसमे पटौदी पैलेस भी शामिल है। सैफ अली खान के हरियाणा स्थित पटौदी प्लेस की कीमत करीब 800 करोड़ रुपये है। उनके मुंबई में इसके अलावा कई अन्य घर भी है और स्विट्जरलैंड में भी उनका हॉलीडे होम है।

लग्जरी कार के हैं शौकीन
सैफ के पास कई गाड़ियां हैं। उनके कार कलेक्शन में ऑडी, बीएमडब्ल्यू 7,क्सस 470, मस्टांग, रेंज रोवर और लैंड क्रूजर जैसे नाम शामिल हैं।

Related News