अपने अभिनय से सबके दिलों पर राज करने वाले अभिनेता रणबीर कपूर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों के कारण चर्चा में रहते हैं। उन्होंने फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में कदम रखा। वे आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 28 सितंबर 1982 को मुंबई में जन्मे रणबीर का हिन्‍दी फिल्‍मों में करियर सफल रहा है। ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे रणबीर का स्टारडम आज देखने लायक है।

रणबीर कपूर ने कई शानदार फिल्मों में काम कर के करोड़ों की कमाई की है। रणबीर कपूर का नेट वर्थ (Ranbir Kapoor Net Worth) जानकर आप हैरान रह जाएंगे। caknowledge.com की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर के पास 322 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। रणबीरएक महीने में ही तीन करोड़ से ज्यादा कमा लेते हैं और सालाना 30 करोड़ रुपए से ज़्यादा कमाते हैं।

रणबीर कपूर एक फिल्म के लिए 18-20 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं और साथ में ही प्रॉफिट में उनका शेयर भी होता है। ब्रांड इंडोर्समेंट के लिए 5 करोड़ रुपए वसूलते हैं।


रणबीर कपूर मुंबई में एक आलीशान घर में रहते हैं। उनके इस घर की कीमत 16 करोड़ रुपए है। देश में वे कई अन्य सम्पत्तियों के भी मालिक हैं। रणबीर के पास गाड़ियों का भी बड़ा कलेक्शन है। उनके पास Rolls Royce, Range Rover,Mercedes-Benz GL Class, AudiRS7, Lexus, BMW X6, Toyota land Cruiser जैसी कई गाड़ियां है।

Related News