राखी सावंत हमेशा ही चर्चा में रहती है। वो किसी भी मुद्दे पर खुल कर अपनी राय रखती है। वे कई आइटम सॉन्ग्स में नजर आ चुकी है। इसके अलावा राखी बिग बॉस 14 में भी नजर आई थी। वे टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में पहुंची थी। आज हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं कि राखी कितनी संपत्ति की मालकिन है?

राखी सावंत के पास मुंबई में कई फ्लैट्स हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस का ज्यादातर पैसा स्टेज शो से आता है। राखी के पास कुल 37 करोड़ की संपत्ति है। उनके पास अंधेरी और जुहू में 2 फ्लैट भी हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक राखी के पास 11 करोड़ का एक बंगला भी है। अभी वे अपनी नई कार पोलो में सफर कर रही है लेकिन उनके पास एक फोर्ड एंडेवर कार भी है जो 21 लाख रुपये की है।

राखी अपने पति को लेकर भी दावे कर चुकी है। उनके अनुसार उनकी राशि रितेश नाम के एनआरआई से हुई है। उन्होंने बिग बॉस में भी अपने पति के बारे में कई खुलासे किए थे।

Related News