राघव जुयाल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। आज वे डांसिंग की दुनिया में ‘स्लो मोशन किंग’ के नाम से मशहूर हैं। राघव के करियर की शुरुआत साल 2012 में डांसिंग बेस्ड रियलिटी शो डांस इंडिया डांस से हुई। वे अपने ऑडिशन से ही काफी चर्चा में रहे और इसके बाद उनके लाखों करोड़ों फैंस हो गए। डीआईडी सीजन 3 के फिनाले में सबसे ज्यादा वोट पाकर राघव सो के सेकंड रनर अप बने थे। इसके बाद राघव डीआईडी में बतौर स्किपर नजर आए।

डांसिंग की दुनिया के साथ उन्होंने बॉलीवुड और कॉमेडी में भी अपनी किस्मत आजमाई। उनके अभिनय और कॉमिक टाइमिंग की दुनिया दीवानी है। उन्होंने बॉलीवुड में एबीसीडी, स्ट्रीट डांसर और कई अन्य फिल्मों में काम किया है। आज वे एंकर के रूप में भी नजर आते हैं। हम आपको आज उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।

networthdekho.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में राघव की कुल संपत्ति 3 मिलियन डॉलर है। इस हिसाब से वो 22 करोड़ रूपए की संपत्ति के मालिक हैं।

इसके साथ ही राघव के पास महंगी गाड़ियां भी हैं। उन्होंने ये मुकाम अपनी मेहनत के दम पर हासिल किया है। लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं और उनके डांस के साथ साथ उनकी कॉमेडी के भी दीवाने हैं।

Related News