ऐश्वर्या राय सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक है। 1994 में मिस वर्ल्ड का ख़िताब अपने नाम कर चुकी जानी मानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम 10 से अधिक फिल्मफेयर अवार्ड्स दर्ज है। इनके करियर में ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘देवदास’ जैसी बड़ी फ़िल्में शामिल हैं। अब वो काफी समय से बॉलीवुड से दूर है। आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।


ऐश्वर्या की नेट वर्थ आज की तारिख में लगभग 258 करोड़ है। कई बड़े ब्रांड्स के ब्रांड इंडोर्समेंट से भी अभिनेत्री अच्छी कमाई कर लेती हैं जिनमे लोरियल पेरिस शैम्पू शामिल है। आज फिल्मों से दूर होने के बाद भी ऐश की साल की कमाई लगभग 15 करोड़ है।

दुबई जैसे नामी शहर में ऐश्वर्या का एक आलिशान विला है जिसकी कीमत तकरीबन 16 करोड़ रूपए है। ऐश्वर्या ऐश्वर्या का एक बहुत ही बड़ा अपार्टमेंट है जो मुंबई के ही बांद्रा में बना हुआ है। इसकी कीमत तकरीबन 30 करोड़ रूपए बताई जाती है।


करोड़ो रुपये की लग्ज़री कार

ऐश्वर्या के पास Bentley CGT है। दुनिया की सबसे शानदार और महंगी गाड़ियों में शामिल इस कार की कीमत 3.65 करोड़ बताई जाती है| इसके अलावा उनके पास Mercedes Benz S500 भी है जिसकी कीमत 2.35 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही शहर में कहीं आने जाने के लिए ऐश नें एक और लग्जरी कार रखी है जो के Audi 8L है| इस कार की कीमत लगभग 1.12 करोड़ रूपए है।

Related News