सलमान खान एक बेहद ही बेहतरीन एक्टर हैं जिनके करोड़ों फैंस हैं। वर्त्तमान में वे सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वे अपनी फिल्म राधे की भी शूटिंग कर रहे हैं। आज हम आपको सलमान खान की कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आपको जानकारी नहीं होगी।

सलमान खान की कुल संपत्ति लगभग $ 230 मिलियन है, जो कि लगभग 1686 करोड़ रुपए है। हालांकि, सलमान न केवल एक अभिनेता हैं, बल्कि वे दो उत्पादन कंपनियों के मालिक भी हैं। फोर्ब्स ने उन्हें दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया था, और वह 2015 में सूची में सातवें स्थान पर थे।

सलमान खान कई एनजीओ में दान भी करते हैं और किसानों के लिए हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं। उनके खुद के भी being human नाम का एनजीओ है।

उनके पास बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट भी है। यह एक पूरी इमारत है जहां वह कभी-कभी अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ रहते है।

यहाँ वे कई बॉलीवुड पार्टियां भी करते है। हालांकि, ज्यादातर समय,अर्पिता फार्म हाउस नाम के एक फार्महाउस पर बिताते हैं जिसका नाम उनकी बहन अर्पिता के नाम पर रखा गया है।

उनके पास कार और सुपरबाइक्स भी हैं जिसमें एक रेंज रोवर वोग, दो ऑडिस, एक आर 8 और एक आरएस 7, एक मर्सिडीज जीएल क्लास, एक बीएमडब्ल्यू एक्स 6, एक लेक्सस और एक टोयोटा लैंड क्रूजर शामिल हैं। उनकी सुपरबाइक्स में सुजुकी मॉडल हायाबुसा, इंट्रूडर M1800RZ, और GSX-R 1000Z, और एकमात्र Yamaha, R1 शामिल हैं। सलमान को साइकिल चलाना भी पसंद है।

Related News