करिश्मा कपूर बॉलीवुड के सबसे बड़े खानदान यानी कपूर खानदान की बड़ी बेटी हैं। इन्होंने अपना फिल्मी कैरियर 1990 से शुरू किया था। लेकिन शादी के बाद वो काफी दिनों तक पर्दे से दूर रही थीं। लेकिन जब टी.वी. रियलिटी शो 'नच बलिए' में वो जज बनकर वापस लौटीं तो उनकी इस वापसी को काफी सराहा गया था।

आपको बता दे उनका जन्म 25 जून, 1974 को मुंबई, भारत में हुआ था। वे पहली बार 1991 की फ़िल्म प्रेम क़ैदी में 17 साल की उम्र में नजर आई थी।

जब करिश्मा अपने करियर के चरम पर थीं, तब उन्होंने 2003 में दिल्ली के व्यवसायी संजय कपूर से शादी करने के लिए फिल्म व्यवसाय से रिटायरमेंट ले लिया और 2016 में उनका तलाक भी हो गया। इन वर्षों में, करिश्मा फिल्मों से दूर थीं लेकिन अब वे कई वेब सीरीज में काम करती है।


आज जन्म दिन के मौके पर हम बात करेंगे करिश्मा कपूर की कुल संपत्ति की तो $ 12 मिलियन है जो भारतीय मुद्रा में लगभग 90 करोड़ रुपए है। करिश्मा कपूर अपनी स्टाइल ऑफ़ फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती है। वे अभी भी बेहद यंग और खूबसूरत नजर आती है।

Related News