बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भले ही फिल्मो में नज़र नहीं आ रही हो लेकिन इन दिनों वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में छा रही है। करिश्मा इन दिनों सेलेब्रेशन के मूड में है। अभी दो दिन पहले ही जहां करिश्मा ने अपनी बेटी का जन्मदिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट , इंस्टग्राम पर फोटो पोस्ट करते हुए मनाया था वहीं बीती रात करिश्मा ने एक पार्टी ऑर्गनाइस करके अपने बेटे किआन राज कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। उन्होंने अपने बेटे की पार्टी मुंबई के ओट्स क्लब में दी। जहां कई बॉलीवुड सितारे भी नजर आए।


किआन राज के बर्थडे पार्टी पर नाना रणधीर कपूर भी नज़र आए। खास बात यह है कि इस मोके पर करिश्मा के पूर्व पति संजय कपूर अपनी पत्नी प्रिया सचदेव के साथ इस मौके पर शामिल होने पहुंचे, इसके साथ ही बॉलीवुड के और भी कई स्टार्स बर्थडे पार्टी में शामिल होने आए। इन सभी सितारों की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है।

इसे पहले करिश्मा में अपनी बेटी समायरा के साथ उनके बर्थडे को सेलेब्रेट करते हुए फोटो पोस्ट की थी, जिसमे दोनों माँ - बेटी बेहद क्यूट और चार्मिंग लग रही थी। आपको बता दे कि एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने साल 2016 में पति संजय कपूर से तलाक ले लिया था। अब वे अपने दोनों बच्चों के साथ रहती है। वहीं साल 2017 में संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी।

Related News