कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर से दूसरे बच्चे के पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी गिन्नी ने एक बेटे को जन्म दिया है। कपिल शर्मा ने खुद इस बात की जानकारी अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है।

कपिल शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा है- "नमस्कार, आज सुबह भगवान के आशीर्वाद से हमें एक बेटा हुआ है। भगवान की कृपा से बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं। आप सबके प्यार, आशीर्वाद और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।"

कपिल शर्मा को दूसरी बार पिता बनने पर कई फैंस ने उन्हें बधाई दी है तो कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना ही शुरू कर दिया है। कई यूजर्स कपिल शर्मा से पूछ रहे हैं कि आखिर उन्हें दूसरे बच्चे के जन्म की इतनी भी क्या जल्दी थी। कपिल ने 2018 में गिन्नी चतरथ से शादी की और साल 2019 में संतान अनायरा को जन्म दिया था और अब 2021 की ही शुरुआत में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'यह बहुत जल्दी था। लास्ट ईयर ही आपकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था।' वहीं एक ने लिखा- 'बच्चों के जन्म के बीच कोई अंतर नहीं? यह ठीक नहीं है।'

Related News