10 मई 2018 को गुपचुप तरीके से शादी रचाने वाले बॉलीवुड स्टार नेहा धूपिया और अंगद बेदी एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। नेहा ने रविवार की सुबह मुंबई के खार स्थित वीमेन्स हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया हैं। जानकारी के मुताबिक नेहा और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। शादी के कुछ महीनों बाद ही नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया।

कुछ समय पहले नेहा के पति अंगद ने एक चैट शो में इस बात को स्वीकार किया है कि नेहा शादी से पहले प्रेग्नेंट थी। इसलिए यह शादी इतनी जल्दबाजी में करनी पड़ी। इसलिए 6 महीने बाद ही नेहा माँ बन गई।

शादी के 4 महीने के बाद यानि 24 अगस्त को सोशल मीडिया पर अपने प्रेग्नेंट होने का खुलासा किया था। रविवार की सुबह नेहा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।

Related News