दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिवऔर लोकप्रिय हैं। उनके पास फैशन की बहुत ही अच्छी समझ है, जैसा कि उनकी सोशल मीडिया तस्वीरों से पता चलता है। वह अपने स्टाइलिश ड्रेसेज के लिए जानी जाती है जिन्हे सभी पसंद करते हैं।

जान्हवी अपूर्व मेहता के 50 वें जन्मदिन की पार्टी में बॉडी-हगिंग शिमरी गाउन में नजर आई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर आउटफिट में कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं और फैंस उनके इस लुक को देखते रह गए।

जान्हवी ने इस बॉडी-हगिंग शिमरी गाउन में हॉटनेस को लेवल को और भी अधिक बढ़ा दिया। जान्हवी सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं और वह अपने आकर्षक कर्व्स को फ्लॉन्ट करने से नहीं कतराती हैं।

जान्हवी कम समय में बॉलीवुड की नई पीढ़ी के फैशन आइकन में से एक बन गई है। जान्हवी कभी भी प्रभावित करने में असफल नहीं होती हैं। आपके उनके इस लुक के बारे में क्या राय है? हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं।

Related News