इंटरनेट डेस्क| ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर की फिल्म जल्दी ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर दोनों ही कलाकार बहुत ही उत्साहित है। फिल्म के अभी तक कई पोस्टर सामने आ चुके है और साथ ही ट्रेलर में दोनों की केमेस्ट्री देखने को मिली है। फिल्म के सॉन्ग भी इन दिनों लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

मुख्य कलाकार अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए अलग-अलग जगहों पर जा रहे है। इस बार दोनों कलाकारों को पुणे शहर में अपनी फिल्म का प्रमोशन करते हुए देखा गया। दोनों शहर में एक मॉल में गए और दर्शकों से मिले।दोनों कलाकारों की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है। श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर और बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर पहली बार बॉलीवुड फिल्म में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

पुणे में फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों ही बहुत सुंदर लग रहे थे। ईशान एक केजुअल ऑउटफिट में नजर आए, उन्होंने गे्र कलर की जींस के साथ एक टीशर्ट पहन रखी थी। बात करे अभिनेत्री जान्हवी कपूर की तो वो अपने ऑउटफिट में बहुत ही सुंदर लग रही थी। जान्हवी कपूर ने व्हाइट कलर की चोली के साथ लाइट प्रीच कलर की स्कर्ट पहनी थी। अभिनेत्री पर यह बहुत ही अच्छा लग रहा था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने कानों में ईयररिंगस पहने थे।शशांक खेतान द्वारा बनी फिल्म धडक़ मराठी हिट फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है। फिल्म 20 जुलाई को सिनेमाघरों को हिट करने के लिए तैयार है।

Related News