इंटरनेट डेस्क| जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म धडक़ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के साथ दोनों ही स्टार्स सुर्खियों में बने हुए है।

रिलीज के पहले दिन स्टूडेंट ऑफ द ईयर का रिकॉर्ड तोडऩे के बाद से अब फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। जी हां, जान्हवी और ईशान की पहली ही फिल्म दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में कामयाब हुई है। जाह्नवी की पहले फिल्म ने आलिया भट्ट की पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर (8 करोड़) को फर्स्ट डे कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

इस बात की जानकारी खुद फिल्म निर्माता करण जौहर ने दी। करण जौहर ने इस बात की जानकारी खुद अपने ट्विटर अकांउट पर शेयर की।

फिल्म का पहले दिन का कुल कलेक्शन 8 करोड़ 71 लाख रुपये रहा था, दूसरे द‍िन इस फिल्म ने 11.04 करोड़ और तीसरे दिन 13.92 करोड़ कमाए. इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 33. 67 करोड़ रुपये पहुंच गया।

यह फिल्म मराठी ब्लॉकबस्टर सैराट का आधिकारिक रीमेक है। फिल्म धडक़ की कहानी राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित हैं। फिल्म का निर्माण करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन और जी स्टूडियो के द्दारा किया जा रहा हैं। ‘धड़क’ का निर्देशन शशांक खैतान ने किया है।

Related News