हाल ही में इंडियन आइडल 11 विनर सनी हिंदुस्तानी ने एक इंस्टा पोस्ट के जरिए अपनी गर्लफ्रेंड रैमडी के साथ रिश्ते को ऑफिसल किया था। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे गर्लफ्रेंड को सबके सामने किस कर रहे हैं।

सनी हिंदुस्तानी का ये कॉन्सर्ट लंदन में हुआ था। इस इवेंट में सनी ने हजारों की भीड़ के सामने अपनी गर्लफ्रेंड को इंट्रोड्यूस किया था। इस दौरान सनी हिंदुस्तानी ने रैमडी को गाल पर किस किया। किस कर उन्होंने रैमडी से प्यार का भी इजहार किया।


सनी हिंदुस्तानी ने रैमडी को मां का ख्याल रखने वाली बहू बताया और गर्लफ्रेंड की तारीफ में कई बातें कहीं। सनी हिंदुस्तानी और रैमडी की जोड़ी बेहद प्यारी है। दोनों जल्द ही शादी करने के बारे में प्लान कर रहे हैं।

Related News