इंटरनेट डेस्क| कलर्स पर प्रसारित होने वाला शो खतरों के खिलाड़ी एक बार फिर दर्शकों का अलग-अलग स्टंट दिखाने के लिए टीवी पर आ रहा है। शो का आखरी सीजन बहुत ही सफल सीजन रहा था। खतरों और एक्शन से लबरेज रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 9' जल्दी ही शुरू होने वाला है जिसका शो के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में शो से जुड़ी बुरी खबर सामने आई है।

इस समय 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 की शूटिंग अर्जेंटीना में हो रही है। लेकिन शो की शूटिंग के दौरान बहुत ही बुरी खबर सामने आई है। खबर आई है कि शूटिंग के दौरान शो के दो कंटेस्टेंट आदित्य नारायण और विकास गुप्ता घायल हो गए है। बता दे कि बिग बॉस 11 के फाइनलिस्ट के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले विकास गुप्ता को सांप ने काट लिया है

" खबरों की माने तो मेकर्स प्रतियोगियों को स्टंट करते हुए सभी तरह की सुरक्षा दिलाने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। सूत्रों से पता चला है कि इस कारण से आदित्य नारायण और विकास गुप्ता घायल हो गए हैं। कड़ी सुरक्षा न होने के अभाव में स्टंट करते हुए आदित्य की आंख में चोट लगी है और इसलिए उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। आदित्य को एक सप्ताह के आराम की सलाह दी गई है।

वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस अपनी पहचान बनाने वाले विकास गुप्ता को सांप ने काट लिया। विकास गुप्ता कॉमेडियन भारती सिंह को बचा रहे थे उसी दौरान सांप उन्हें काट लिया है। उन्हें कुछ इंजेक्शन दिए गए थे और उन्हें ठीक करने के लिए कुछ समय निकालने के लिए कहा गया है। "

रिपोर्ट के अनुसार यह टीवी शो के इतिहास में पहली बार है कि इस तरह की दुर्घटनाएं हुई हैं। "जो भी हुआ है उससे रोहित बिल्कुल खुश नहीं है। जब ये दुर्घटनाएं हुईं तो वह फमिंग कर रहा था, लेकिन अब सबकुछ नियंत्रण में है। सूत्र ने कहा टीम ने सभी प्रतिभागियों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा सुनिश्चित की है।

एक सूत्र की माने तो " खतरों के खिलाड़ी एक डरावना-स्टंट-आधारित रियलिटी शो है। ये चीजें होती रहती हैं और प्रतिभागियों को अपने डर से लडऩा पड़ता है। लेकिन अब सभी सुरक्षा उपायों की जगह है। शूट के साथ कोई समस्या नहीं है। "

Related News