बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की पॉपुलेरिटी किसी से छिपी नहीं है। उनकी कोई भी तस्वीर आते ही वायरल होना सुरु हो जाता है। लेकिन अब उनकी पॉपुलेरिटी के बारे में एक नई खबर सामने आई है। हाल ही में याहू ने एक लिस्ट जारी की है जिसके अनुसार, खबरों में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले भारतीय पर्सनैलिटी में 2 साल के सैफ अली खान के छोटे नवाब तैमूर का नाम भी शुमार है।

2018 की जारी इस लिस्ट में आपको जानकर हैरानी होगी कि तैमूर के माता-पिता सैफ-करीना इस लिस्ट में कहीं नजर नहीं आ रहे है। इससे पता चलता है कि तैमूर की पॉपुलेरिटी कितनी है और साथ ही उनके फैन्स कितने है।

पॉपुलेरिटी के नाम पर कहा जाए नन्हें तैमूर को टॉप 10 लिस्ट में जगह मिली है। उसी लिस्ट में पहले नंबर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम दर्ज किया गया है।

Related News