यह कोई रहस्य नहीं है कि मलाइका अरोड़ा का फैशन गेम अक्सर इंटरनेट पर धमाल मचा देता है। वह अपने फैशन सेंस से अपने प्रशंसकों को प्रभावित करने में कभी असफल नहीं हो सकती।

हाल ही में दिवा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोशूट के लिए उन्हें बैकलेस मैटेलिक गाउन पहने देखा जा सकता है। फैशन स्टाइलिस्ट मेनका हरिसिंघानी ने उन्हें क्वीन की तरह स्टाइल किया।

उन्होंने अपना मेकअप मिनिमल रखा था और बाल खुले हुए थे। गाउन ने मलाइका अरोड़ा की सुडौल काया को फ्लॉन्ट किया। वह हार और कंगन से सजी थी जो उनके ऑउटफिट को कॉम्प्लिमेंट करते हैं।

मलाइका अरोड़ा की अब तक के सबसे सेक्सी लुक में से एक को देख कर उनके फैंस बेहद हैरान है। फायर इमोजी ने उनकी पोस्ट के कमेंट सेक्शन को भर दिया है।

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट किया। दोनों इस दौरान पेरिस में समय बिता रहे थे जिसकी काफी फोटोज भी मलाइका ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

Related News