इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म फाइटर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में एक फिर से ये अभिनेता वायुसेना पायलट की यूनिफॉर्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर जैसे सितारे अभिनय करते हुए नजर आएंगे। उनकी ये फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसमें ऋतिक रोशन के साथ दीपिका की रोमांटिक केमिस्ट्री भी दर्शकों को देखने का मिलेगी। फिल्म रिलीज से पहले ही सामने आए टीजर में दोनों बॉलीवुड कलाकार का बोल्ड लुक दर्शकों को देखने को मिला है। इसमें दीपिका पादुकोण स्विमसूट और ऋतिक रोशन बिना कमीज पहने दिखाई दे रहे हैं।

ऋतिक रोशन ने फिल्म के एक गाने का शेयर किया है। दर्शकों को अब ऋतिक रोशन की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म फाइटर का सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशन किया गया है।

PC: bollywoodhungama

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News