हनी सिंह की गिनती देश के नामी गिरामी सिंगर्स और रैपर्स में होती है। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई जबरदस्त हिट्स दिए हैं और उनके गानों पर लोग आज भी थिरकते हैं।

हाल ही में हनी सिंह ने आइफा अवॉर्ड्स 2019 में भी शिरकत की और उन्हें अवार्ड भी मिला। ये अवार्ड उन्हें 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के लिए "बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन" के लिए मिला है।

हनी सिंह की कई तस्वीरें इस दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी जिनमे उनका वजन काफी बढ़ा हुआ दिख रहा है। हनी सिंह ने पहले से काफी अधिक वेट गेन कर लिया है। बढ़ा वजन और लंबे बाल में हनी सिंह को देखकर कोई यकीन ही नहीं कर पा रहा था कि ये वही हैं। हनी सिंह आइफा अवार्ड में एनिमल प्रिंट जैकेट और ब्लैक आउटफिट में नजर आए।

इस दौरान जब हनी सिंह को देखकर यूजर्स अपनी आँखों पर भरोसा नहीं कर पा रहे थे। एक यूजर ने कमेंट किया कि 'ये यो यो ही है ना? देखकर पता ही नचा चल पा रहा कि ये वही हैं। क्या हालत बना ली है अपनी'।

एक अन्य यूजर ने तो हनी सिंह को विजय माल्या ही बता डाला। वहीं इस से पहले उनका एक एयरपोर्ट लुक भी वायरल हुआ था जिसे देख कर एक युजर ने कमेंट किया था कि दारु पीकर क्या हाल बना लिया है। दारु का असर चेहरे पर साफ़ दिख रहा है।

Related News