इंटरनेट डेस्क |टीवी के जाने माने एक्टर राजीव खंडेलवाल का टॉक शो 'जज्बात' इन दिनों चर्चा में है। उनके शो में स्टार्स आते रहते है और अपनी लाइफ को लेकर कुछ खुलासे करते है। हाल ही में शो में बतौर मेहमान बनकर गोविंदा की भतीजी और एक्ट्रेस रागिनी खन्ना एक्टर करण वी ग्रोवर के साथ शो में पहुंचीं। लेकिन रागिनी नाराज होकर शो छोड़ के चले जाती है।

दरअसल, शो के बीच में राजीव खंडेवाल ने एक वीडियो चलाया। उसमें एक अनजान शख्स रागिनी खन्ना के बारे में बोल रहा था। वह शख्स कह रहा था कि रागिनी उन्हें छोड़ कर चली गईं जिसकी वजह से वह सदमे में है। वीडियो इफेक्ट्स की मदद से उस शख्स का चेहरा छुपा दिया गया था। रागिनी को वह अच्छा नहीं लगा। उन्होंने वीडियो बंद करने को कहा मगर राजीव नहीं माने। इससे रागिनी नाराज होकर सेट छोड़कर चली जाती है।रागिनी को मनाने के लिए राजीव उनके पीछे जाते है। उन्होंने कहा कि वह वीडियो असली नहीं है, बस एक प्रैंक है। मगर एक्ट्रेस को उनकी बात पर यकीन नहीं हुआ। मायूस होकर राजीव को सेट पर लौटना पड़ा। थोड़ी देर बाद रागिनी लौटकर आईं और हंसने लगीं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने भी राजीव के साथ मजाक किया था। आपको बता दें, अभी तक शो में राखी सावंत, एजाज खान, दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक दहिया, अदा खान, धीरज धूपर, बरुण सोबती, करण पटेल और आश्का गरोड़िया जैसे स्टार आ चुके हैं और राजीव उनके कई राज़ खोलते है।

Related News