आज 26 सितंबर से लेकर अगले महीने 5 अक्टूबर तक नवरात्रि का ये शुभ पर्व मनाया जाएगा, आज पूरा देश भक्ति में लीन है, मनोरंजन जगत में बड़े बड़े दिग्गज कलाकार आज मां दुर्गा की भक्ति में खोए हुए हैं,हर कोई अपने घर पर दुर्गा मां की आराधना कर रहा है, ये कोई पहली बार नहीं है जब सेलेब्स भगवान की पूजा करते नजर आ रहे हैं, किसी भी त्योहार को इंडस्ट्री में सितारे दिल खोल कर मनाते दिखते हैं, तो चलिए आपको दिखाते हैं,सेलेब्स ने किस अंदाज में अपने फैंस को किया विश?


बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि “T 4423 – नवरात्रि की अनेक शुभकामनाएँ”. हर बार की तरह इस बार भी बिग बी के इस खास अंदाज पर लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

वहीं, बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी अपने घर में दुर्गा मां की मूर्ति सजाकर सबको नवरात्रि का ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

इन्ही के साथ,बॉलीवुड सितारे आलिया भट्ट, कंगना राणावत और अजय देवगन ने भी अपने अपने अंदाज में नवरात्रि के शुभ त्योहार की शुभकामनाए दी है।

Related News