बॉलीवुड में कई हजारों सितारे हैं जिनके फैंस देश के साथ विदेशों में भी है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे है जिनके पास भारत की नागरिकता ही नहीं है और इनके नाम जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

अक्षय कुमार(Akshay Kumar) - अक्षय कुमार तीन दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं लेकिन उनके पास भारत की नागरिकता नहीं है और इसीलिए वो वोट भी नहीं डालते। अक्षय के पास कनाड़ा की नागरिकता है। उन्हें यूनिवर्सिटी ऑफ विंडसर ने सम्मान के तौर पर दी थी।

दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) - आपको इस बारे में जानकारी नहीं होगी कि दीपिका पादुकोण के पास भारत की नागरिकता नहीं है, बल्कि उनके पास डेनमार्क की नागरिकता है। उनके पास वहीं का पासपोर्ट भी है।

आलिया भट्ट(Alia Bhatt) - आलिया भट्ट भी भारत की नागरिक नहीं हैं, वो ब्रिटिश नागरिकता रखती हैं। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ब्रिटेन से हैं।

सनी लियोनी(Sunny Leone) - सनी लियोनी के फैंस पूरी दुनिया में है। उनके पास यूएस और कनाडा दोनों देशों की दोहरी नागरिकता है। उनके पति डेनियल और दोनों बच्चों के साथ रहती हैं।

कैटरीना कैफ(Katrina Kaif) - अभिनेत्री कैटरीना कैफ के पिता कश्मीरी तो वहीं मां ईसाई हैं और न ही वो भारत में वोट डाल सकती हैं। कैटरीना का जन्म हॉन्गकॉन्ग में हुआ था।

Related News