इंटरनेट डेस्क| भारत में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी शो देखना ज्यादा पसंद करते है और यही कारण है कि ये शो कई सालों तक चलते है। इसी तरह के एक शो में शामिल है एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स का शो 'कसौटी जिंदगी की'। 2001 में आने के बाद यह शो लगभग 8 साल तक प्रसारित हुआ था और अपने समय का यह हिट शो था और चूँकि अब यह शो एक नए अवतार के साथ फिर से टीवी पर आने वाला है, आज हम आपको कुछ ऐसे शोज के बारे में बताने जा रहे है जो कि नए रूप में टीवी पर फिर से नजर आ सकते है -

शांति - यह शो निस्संदेह हिंदी टीवी जगत के सबसे शोज में से एक था। इस शो की ना सिर्फ कहानी बल्कि कास्टिंग भी सही थी। इस शो में हमने मंदिर का एक युवा रूप देखा था। यह शो एक नौकरानी के बारे में था जिसके साथ 2 दोस्तों ने जबरदस्ती की थी। इसके बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया जिसका नाम शांति रखा गया और वह बड़ी होकर उन दोनों से बदला लेती है।

कहानी घर घर की - यह 90 के दशक का एक और अच्छा शो था। यह शो अग्रवाल परिवार के सबसे बड़े बेटे ओम और उनकी धार्मिक पत्नी पार्वती की कहानी सुनाई है। यह शो अपने समय एक हिट शव था और आपको यह शो एक बार फिर नए कलाकारों के साथ दिखाई दे सकता है।

कहीं तो होगा - इस शो ने भी बहुत लोगों को अपना फैन बनाया था। इस शो की कहानी एक ऐसे अमीर लड़के और मध्यम वर्गीय लड़की की कहानी है जो कि एक दूसरे से प्यार करते है। लेकिन लड़की के किसी और से शादी करने के कारण दोनों अलग हो जाते है।

लव स्टोरी - यह शो टीवी के सबसे छोटे लेकिन अच्छे शोज में से एक है। अनुराग बासु द्वारा निर्देशित यह टीवी सीरीज एक ऐसी लव स्टोरी थी जिसमें उस समय खतरनाक मोड़ आता है जब यह पता चलता है कि लड़का अपनी प्रेमिका के भाई का हत्यारा है और शो के लास्ट एपिसोड में असली हत्यारे का खुलासा किया जाता है।

बड़े अच्छे लगते है - अधेड़ उम्र के लोगों की इस लव स्टोरी को शायद ही कोई भूल सकता है। शो में राम और प्रिया का किरदार जो कि राम कपूर और साक्षी तंवर ने निभाया था, के लिए दोनों की बहुत तारीफ की गई थी।

Related News