सेलेब्रिटी वेडिंग और ब्रेकअप - ये दो चीजें फैंस का ध्यान खींचने में कभी असफल नहीं होती हैं। फिलहाल हर कोई इस बात का इंतजार कर रहा है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल आखिरकार अपनी शादी को लेकर खुलकर सामने आएंगे। वहीं दूसरी तरफ अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की भी खबरें आ रही हैं। यह जोड़ी अपने रिश्ते को लेकर लगातार जांच के घेरे में रही है। अभी हाल ही में उउन्हें सार्वजनिक रूप से पपराज़ी के लिए एक साथ पोज़ देते हुए देखा गया। वास्तव में, वे उन जोड़ों में से एक हैं जिनकी 2022 में शादी करने की संभावना है।

इन सबके बीच, दोनों के अपने रिश्ते को खत्म करने की खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स इस तथ्य का हवाला दे रही हैं कि अर्जुन और मलाइका क्रिसमस 2021 और नए साल 2022 को एक साथ नहीं मनाएंगे इस से ये संकेत मिलता है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।

खैर, सच ये है कि अर्जुन और मलाइका इस बार क्रिसमस या नए साल के आसपास पार्टी नहीं कर रहे हैं और हो सकता है कि उनके घर की पार्टियों या उनके सर्कल में अन्य लोगों के साथ स्पेशल गेट-टुगेदर की तस्वीरें न हों। लेकिन इसका किसी ब्रेकअप से कोई लेना-देना नहीं है। अर्जुन और मलाइका एक साथ हैं और एक दूसरे के प्यार में पागल हैं।

अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म कुट्टी की शूटिंग में बिजी हैं। यही कारण है कि उनके पास मलाइका के साथ पार्टी करने के लिए समय नहीं है। तो जो लोग निष्कर्ष पर जल्दी पहुंच जाते हैं और उन सभी अफवाहों पर विश्वास करते हैं तो आपको थोड़ा थम जाना चाहिए।

Related News