राजेश खन्ना के फैन्स उनकी पहली गर्लफ्रेंड अंजू महेन्द्रू को जरूर जानते होंगे। बॉलीवुड के पहले सुपरस्‍टार राजेश खन्‍ना और अंजू के बीच करीब 7 साल तक अफेयर चला था। दोनों लिव इन रिलेशन में थे, पूरी फिल्म इंडस्‍ट्री में दोनों का प्यार सुर्खियों में था। आराधना की सफलता के बाद जब राजेश खन्ना का सितारा बुलंदियों पर पहुंचा तब वह आसमान में उड़ने लगे। अंजू महेन्द्रू बार-बार उन्हें जमीनी हकीकत से रूबरू कराने के लिए बार-बार रोकती-टोकती रहीं।

इसी बात से चिढ़कर राजेश खन्ना ने ना केवल अंजू महेंद्रू से अपना रिश्ता तोड़ लिया बल्कि उनका करियर तक खत्‍म करने पर आमदा हो गए। राजेश खन्‍ना ने यह ऐलान तक करवा द‍िया था कि जो भी ड‍िस्‍ट्रीब्‍यूटर्स और प्रोड्यूसर्स अंजू महेंद्रू को काम देंगे, वो राजेश खन्ना को बतौर फीस दोगुनी रकम देंगे। इस वजह से अंजू को बॉलीवुड में काम मिलना बंद हो गया।

आप को जानकर यह हैरानी होगी कि आज भी अंजू महेंद्रू प्रतिदिन 40 कप चाय के साथ 40 सिगरेट पीती हैं। सुबह 4 बजे उठना इनकी नियमित दिनचर्या है। अंजू बताती हैं कि मैं सिर्फ चार घंटे सोती हूं, मैं कई सालों से ऐसे ही जी रही हूं लेकिन फिर भी फिट हूं। मैं ज्यादा फूडी भी नहीं हूं हल्का फुल्का ही खाना पसंद है।

इतनी उम्र होने के बावजूद भी अंजू की खूबसूरती बरकरार है। अंजू कहती हैं कि मैं फेसबुक, ट्विटर हर जगह एक्टिव हूं, लेकिन ट्विटर पर कुछ ​भी नहीं लिखना चाहती हूं। बहुत सोच समझ कर कमेंट करना पड़ता है। एक बार मैंने ट्विटर पर कुछ लिख दिया था, इसके बाद मुझे खूब गालियां मिली थीं। तब से मैं ट्विटर को लेकर बेहद सर्तक हूं।

Related News