बॉलीवुड की रोजाना की चटपटी खबरों के लिए हमें फॉलो करें और नीचे दिए लाइक के बटन पर क्लिक करे। हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगे, कमेंट करके जरूर बताएं।

बॉलीवुड और टीवी एक्टर रोहित रॉय वो चेहरे है जिसने न केवल छोटे परदे से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई बल्कि सिल्वर स्क्रीन से भी वाहवाही बटौरी है। आज 2 अक्टूबर को वो अपना 50वां बर्थडे मना रहे हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको बताने जा रहे है ऐसा कुछ जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।

रोहित रॉय बॉलीवुड एक्टर रॉनित रॉय के छोटे भाई हैं। रोहित रॉय को टीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक स्वाभिमान में ऋषभ के रोल से पहचान मिली थी। इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि रोहित रॉय पिछले दस साल से बिग बॉस का ऑफर ठुकरा रहे हैं। इतना ही नहीं जब उन्होंने शो में आने से इंकार किया तो मेकर्स ने उनकी फीस भी बढ़ाई थी। लेकिन रोहित रॉय को शो का फॉर्मेट बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और इसलिए उन्होंने इस रियलिटी शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया।

Related News