इंटरनेट डेस्क|बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी का जन्म एक सिंधी परिवार में हुआ था। संगीता बचपन से ही ग्लैमर की दुनिया से जुड़ना चाहती थीं। उन्होंने केवल 16 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी।1980 में संगीता बिजलानी ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। ब्यूटी क्वीन का खिताब जीतने के बाद उनके लिए बॉलीवुड की राह आसान हो गई। 1987 में संगीता ने फिल्म 'कातिल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।फिल्मों से ज्यादा संगीता बिजलानी सलमान खान से अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं। दोनों साल 1986 में एक दूसरे के करीब आए और करीब 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया। कहा तो यहां तक जाता है कि सलमान और संगीता बिजलानी की शादी की तारीख तक आ गई थी। यही नहीं कार्ड भी छप गए थे लेकिन इस बीच सलमान खान की जिंदगी में एक्ट्रेस सोमी अली आ गई थीं। संगीता को जब सोमी अली से सलमान की नजदीकियों की बात पता चली तो उन्होंने शादी तोड़ने का मन बना लिया। उसके बाद संगीता ने क्रिकेटर अजहरुद्दीन से शादी का मन बनाया।संगीता के लिए अजहर ने पहली पत्नी को तलाक दे दिया। वहीं संगीता ने इस्लाम धर्म कबूल कर शादी कर ली। लेकिन संगीता और अजहर का रिश्ता भी सफल नहीं रहा दोनों का रिस्ता तब टूट गया जब अजहर का नाम बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा से जुड़ा। जिसके बाद साल 2010 में दोनों का तलाक हो गया।

Related News