इंटरनेट डेस्क| टीवी का सबसे लोकप्रिय शो 'कहानी घर घर की' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की दोनों लीड एक्ट्रेस स्मृति ईरानी और साक्षी तंवर घर घर में अब भी मशहूर है। ये दोनों शो एकता कपूर के ही थे। वहीं एकता कपूर के दिल में 'तुलसी' और 'पार्वती' दोनों के लिए खास जगह है। दोनों को वो बेहद पसंद करती है।अक्सर एकता कपूर से यह सवाल पूछा जाता है कि स्मृति ईरानी और साक्षी तंवर में से उनकी फेवरेट कौन हैं? हालांकि यह सवाल कठिन है। फिर भी आखिरकार उन्होंने इसका जवाब दे ही दिया है। हाल ही में एकता कपूर ने साक्षी तंवर के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके बाद यह सवाल फिर से उठने लगा।यूजर ने एकता से पूछा, 'आप सबसे ज्यादा किसे पसंद करती हैं, तुलसी या पार्वती को?' इस पर एकता कपूर ने जवाब दिया, 'मैम आप किसे ज्यादा पसंद करती हैं! दाईं आंख या बाईं आंख को? यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब आप कभी नहीं दे सकते।' उन्होंने आगे कहा, 'मजाक कर रही हूं। मैं दोनों को पसंद करती हूं क्योंकि मैं आज जो भी हूं, दोनों की वजह से हूं।'वहीं खबरे आ रही है कि टीवी शो 'कहानी घर घर की' एक बार फिर वापसी करने जा रहा है। एकता कपूर के इस सीरियल ने पूरे आठ साल तक दर्शको के दिलों पर राज किया था। एकता कपूर ने इस शो की पूरी तैयारी कर ली है, इन द‍िनों नए शो में नए चेहरे नजर आने वाले है।

Related News