इंटरनेट डेस्क। एकता कपूर एक बार फिर अपने लोकप्रिय धारावाहिक कसौटी जिंदगी की-2 के साथ छोटे पर्दे पर लौट रही है। जी हां हम बात कर रहे है उनके सबसे पॉपुलर शो 'कसौटी जिंदगी की' की जो लोगों को बहुत पसंद आया था। आज हम आपको शो ये जुड़ी कुछ ऐसी बाते बताने जा रहे है जिनके बारे में आप शायद नहीं जानतें होंगे।

आपकी जानकारी के लिए बात दे कि एकता कपूर यह शो 10 साल के बाद एक बार फिर टीवी पर लौट रहा है।

कसौटी जिंदगी की-2 में एरिका फर्नांडिस प्रेरणा का रोल निभाते हुए नजर आएंगी। हाल ही में शो का टीजऱ रिलीज़ किया गया था जिसमें एरिका फर्नांडीस को लीड एक्ट्रेस प्रेरणा शर्मा के रूप में नजर आई थी।

कसौटी जिंदगी की-2 में अनुराग बसु के रोल में पार्थ समथान नजर आएंगे। इससे पहले वो सीरियल कैसी ये यारियां में नजर आ चुके है।

शो में मिस्टर बजाज का रोल बरुन सोबती प्ले करते हुए नजर आएंगे। हालांकि इस खबर को अभी तक उन्होंने खुद कन्फर्म नहीं किया है। पहले वाले भाग में यह रोल रोनित रॉय ने निभाया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस शो का प्रीमियर 10 सितम्बर को रखा जाएगा। यह शो 10 सितम्बर से सोमवार-शुक्रवार रात 8 बजे से दिखाया जाएंगा।

खबरों की माने तो कसौटी जिंदगी की-2 में कपिल शर्मा के शो में उनकी पत्नी का किरदार निभाने वाली सुमोना चक्रवर्ती भी इस रीबूट शो में नजर आएंगी।

Related News