एकता कपूर हाल ही में अपनी बेस्ट फ्रेंड और मशहूर टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के साथ वीडियो शेयर किया। अनीता हसनंदानी हाल ही में माँ बनी है। एक्ट्रेस के साथ एकता का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो को देख फैंस उनसे सवाल कर रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या एकता ने शादी कर ली है?

एकता कपूर अपनी दोस्त अनीता हसनंदानी की डिलीवरी के बाद उनके साथ थीं। इस वीडियो में एकता मांग में सिंदूर लगाई नजर आईं। सब यही सवाल पूछ रहे हैं कि एकता की मांग में सिदूर क्यों है?

उनके फँस बार-बार ये पूछ रहे हैं कि एकता ने आखिर मांग क्यों भरी है। एकता कपूर ने इस पर अब तक कुछ भी बयान नहीं दिया है। कुछ लोगों का कहना है कि वे बेहद धार्मिक है तो शायद उनका टिका ही माथे तक आ गया है।

एकता ने किया था बेबी शावर पार्टी का आयोजन
कुछ दिनों पहले अनीता हसनंदानी ने एक बच्चे को जन्म दिया तब उनकी दोस्त एकता कपूर ने बेबी शावर पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में टीवी इंडस्ट्री के कई नामी लोग पहुंचे थे। एकता कपूर पहले से ही अनीता के आने वाले बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड थीं।

Related News