बॉलीवुड की खूबसूरत कपल प्रियंका और निक ने हाल ही में शादी की है और पहला रिसेप्शन दिल्ली में हो चुका है। खबर के अनुसार दोनों दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 20 दिसंबर को होने वाला है। पहले रिसेप्शन की तस्वीरे जमकर वायरल भी हुई, लेकिन अब फैन्स इंतिजार में है कि ये कपल मुंबई रिसेप्शन में क्या पहनने वाले है। वैसे खबरो के अनुसार मुंबई रिसेप्शन में बॉलीवुड के हस्तियां मानी नज़र आएंगे।

दिल्ली रिसेप्शन के बाद प्रियंका और निक एक समरोह में साथ शिरकत करने पहुंची। जहां से उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मौके पर प्रियंका ने लाइट पीच कलर की ड्रेस पहनी थी, हाथ मे चूड़ा और माथे में सिंदूर लगाए प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही थी।

इस खूबसूरती के बीच एक ऐसी फोटो सामने आई है जिसमे प्रियंका को निक अपना कोट निकाल कर पहना रहे है। यह वाकई बेहद क्यूट तस्वीर है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते है।

Related News