बस 3 दिन बस रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक-दूसरे के होने वाले है बहुत जल्द ये दोनों अपने रिलेशनशिप को और आगे बढ़ाते हुए दोनों 14 -15 की इटली में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कुछ दिनों बाद दोनों एक दूसरे के होने वाले है। दोनों की शादी को लेकर फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। लेकिन अब दोनों की शादी से जुड़ी हुई एक और बेहतरीन खबर सामने आ रही है।

खबर ये है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह तो 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन शादी के बाद होने वाली पार्टी से जुड़ी हुई खबरें सामने आ रही हैं। दीपिका और रणवीर अपनी शादी की पार्टी दो जगहों पर करने वाले हैं।

पहला रिसेप्शन पार्टी मुंबई में 30 नवंबर और 1 दिसंबर को होटल ग्रैंड हयात में आयोजन किया जाएगा। जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शिरकत करेंगी। वहीं दूसरी ओर बैंगलोर में होने वाली रिसेप्शन पार्टी में करीबी दोस्त और परिवारजन शामिल होंगे।

Related News