इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हैलीकाप्टर ईला को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का ट्रेलर अभी हाल ही में रिलीज किया था जिसे काफी पसंद किया गया था। सोशल लाइफ की वजह से भी वो काफी सुर्खियों में रहती है। लेकिन अभी हाल ही में कुछ समय पहले काजोल भी अपने फैशन स्टाइल की वजह से शर्मिंदा हुई थी।

हाल ही में सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में काजोल के साथ कुछ ऐसा हुआ है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।

काजोल बॉडीगार्ड के सुरक्षा घेरे के साथ एक मॉल में चल रही थी। देखते ही देखते उनका पैर मुड़ गया और मॉल के फर्श पर गिर पड़ी। खुद को गिरने से बचाने के लिए काजोल ने पास में चल रहे गार्ड की शर्ट पकडक़र खुदको संभालना चाहा लेकिन वो ऐसा करने में कामयाब नहीं हो पाती है।

आपकी जानकारी के लिए बात दे कि यह वीडियो एक इवेंट का है जिसमें काजोल शामिल होने के लिए वहां पहुंची थी।

काजोल ने अभी हाल ही में एनिमेटेड फिल्म इनक्रेडिबल्स-2 में अपनी आवाज दी हैं। वो अब फिल्म हैलीकॉप्टर में नजर आएंगी, इस फिल्म में वो एक मां की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। बता दे कि इससे पहले काजोल आखिरी बार साल 2015 में आई बॉलीवुड फिल्म 'दिलवाले' में नजर आई थीं। इस फिल्म मेंं उनके अपोजिट किंग खान शाहरुख खान नजर आए थे।

Related News