बॉलीवुड के अभिनेता दिलीप कुमार अपने समय के सबसे दिग्गज सितारे माने जाते हैं। दिलीप कुमार हाल ही में हमें छोड़ कर चले गए हैं। दिलीप कुमार का पुश्तैनी मकान पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में हैं। सरकार इसमें म्यूजियम बनवाने का विचार कर रही थी। वहीं राज कुमार का भी पुश्तैनी घर यहाँ है जिसे सरकार म्यूज़ियम बनाना चाहती है लेकिन अब इसमें एक रुकावट आ गई है।

इन मकानों के वर्तमान मालिकों ने इसे सरकार को तय कीमत पर बेचने से मना कर दिया है। इन दोनों मकानों की डिमांड काफी बढ़ा दी गई है। अब यह दोनों ही सरकार द्वारा फिक्स की गई कीमत पर इन मकानों को बेचने के लिए राजी नहीं हैं।

पाकिस्तान में दिलीप साहब का चार मंजिला मकान है। यह मकान 101 स्क्वायर मीटर में निर्मित है। इस घर की कीमत सरकार ने 80 लाख 56 हजार रुपये लगाई थी। दिलीप साहब के मकान के वर्तमान मालिक ने हाजी लाल मुहम्मद कहा कि उन्होंने साल 2005 में इस मकान को 51 लाख रुपए में खरीदा था, अब 16 साल बीतने के बाद सरकार इस मकान के लिए केवल 80 लाख 56 हजार रुपए दे रही है जो नाइंसाफी है। दिलीप कुमार के घर मालिक ने इस घर को बेचने के लिए 25 करोड़ रुपए की माँग सामने रखी है।

राज कपूर साहब का मकान 6 मंजिला बना हुआ है। यह मकान 151.75 स्क्वायर मीटर में फैला है। सरकार ने राज कपूर के मकान की कीमत 1 करोड़ पचास लाख तय की है।वहीं राज कपूर के घर के मालिक ने मकान बेचने के लिए 200 करोड़ की बड़ी रकम की मांग रखी है।

Related News